ऊना: विद्युत उपमंडल मैहतपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 जुलाई को रहेगी बिजली बंद
मैहतपुर 33 केवी लाइन की मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते 7 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मैहतपुर, बसदेहड़ा, देहलां, बहडाला, सासन, भटोली, बनगढ़ सहित कई गांव शामिल हैं। सहायक अभियंता ईं. हरि मोहिंदर मोहन ने जनता से सहयोग की अपील की है।