फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग, भ्रामक पोस्ट न करने की अपील की गई
थाना दक्षिण में आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, रमजान, होली व होलिका दहन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पीस कमेटी की मीटिंग रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीबन हुई। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह संग शहर के संभ्रांत नागरिक, बुद्धिजीवी वर्ग की मौजूदगी रही।