फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने अलग-अलग बिजली चोरी और अन्य मामलों में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने अलग अलग बिजली चोरी व अन्य मामलों में तीन वारंटी रविवार दोपहर तीन बजे करीबन गिरफ्तार कर लिये। जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में उनका मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। तीनों अभियुक्तों के नाम कैलाश पुत्र धनीराम निवासी जयश्री टॉकीज के पास नई बस्ती थाना दक्षिण, रामरमन पुत्र भगवान सिंह यादव व एक अन्य रहे।