फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने रविवार दोपहर तीन बजे करीबन गश्त के दौरान लालपुर मंडी से एक अभियुक्त साजिद पुत्र मोहम्मद असलम को लालपुर मंडी थाना रसूलपुर से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त साजिद के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।