फिरोज़ाबाद: बसईमौहम्मदपुर थाना पुलिस ने खोया मिलावट मामले में एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना बसईमौहम्मदपुर पुलिस ने वारंटियों को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक वारंटी अभियुक्त प्रेमचंद्र को थाना बसईमौहम्मदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो कि नई तोर का निवासी बताया गया। उसका मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में रविवार दोपहर दो बजे कराने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही को पुलिस अपने साथ लेकर गयी। बताया गया खोया मिलावट मामले में वह वारंटी है।