फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद जीआरपी पुलिस ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से चेकिंग के दौरान के दौरान उमाशंकर नामक आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की मानें आरोपी ट्रेन में चोरी की बारदांतो को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।