राजपुर: बिहार विधान सभा में राजपुर विधायक ने अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की शिक्षा योजनाओं पर की बैठक
Rajpur, Buxar | May 25, 2026 राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने बिहार विधानसभा स्थित समिति कक्ष में बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की महत्वपूर्ण विभागीय बैठक की। बैठक में शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।