चित्तौड़गढ़ जिले में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान एक युवक घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने हादसे की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद चंदेरिया पुलिस ने सात दिन तक उसकी तलाश की। युवक का मोबाइल और बाइक अलग-अलग कुओं के पास मिलने पर पुलिस ने सिविल डिफेंस और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।