दरभंगा: कांग्रेस ने वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने और कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस की दरभंगा जिला इकाई के बैनर तले समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की।