धौलपुर: बीमारी से जूझ रहे मनिया थाना प्रभारी के बेटे को बचाने के लिए विप्र फाउंडेशन ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों से मांगी मदद
मनियां थाना प्रभारी नरेश शर्मा के बेटे को बचाने के लिए चल रही मुहिम में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के साथ बॉलीवुड और समाज सेवी संस्था के लोग भी शामिल हुए हैं। क्रिकेट जगत के दीपक चाहर, राहुल चाहर, खलील अहमद सहित एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने वीडियो शेयर कर मदद की अपील जारी की है।