मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा जर्जर एवं खतरनाक भवनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है। वर्षा ऋतु में जन-धन की हानि रोकने के लिए नगर के सभी 24 वार्डों में सर्वे कर 12 अत्यंत जीर्ण-शीर्ण भवनों को चिन्हित किया गया। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 05 स्थित सुखविलास कॉलोनी में एक जर्जर भवन को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से ध्वस्त कर दिया गया। निकाय के उपयंत्री बलदेवसिंह ठाकुर ने बताया कि अन्य चिन्हित भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं, समय-सीमा में कार्रवाई न होने पर नपा द्वारा उन्हें हटाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से जर्जर मकानों से दूर रहने की अपील की है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #MunicipalCorporation #EncroachmentDrive #MpNews