Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

सीएमएचओ ने दिये गर्भवती महिलाओं के अनिवार्य पंजीयन एवं जांच के निर्देश बड़वानी 25 जून 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर दुबारा सामुदायिक स्वास्थ्य भवति सिलावद की समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी सीएचओ, एएनएम आशा कार्यकर्ताओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उप स्वास्थ्य केंद्र व ग्राम की गर्भवती महिलाओं के पंजीयन व जांच उपचार एवं पोर्टल अपडेशन करने के निर्देश दिये गए। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिहिन्त कर विशेष निगरानी में जांच उपचार व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐ उपलब्ध कराये जाने हेतु जानकारी दी गई । इसी के साथ गर्भवती माताओ की सिकल सेल जांच गर्भवती महिलाओं के पंजीयन के समय साथ ही करने, परिवार कल्याण,आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध जानकारी दी देते हुए 28 जून को पल्स पोलियो अभियान में 0से 5 के बच्चों को शत प्रतिशत पोलियों खुराक पिलाने व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए । स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्र की साफ़सफ़ाई रखने किसी प्रकार कोई अनुपयोगी सामन हटाने रिकार्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

32 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो नुक्कड़ नाटक एवं युवाओं का विधिक जागरूकता भ्रमण संपन्न
बड़वानी 25 जून 2026/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी बड़वाानी एवं सिनर्जी संस्थान के युवालय कार्यक्रम के यूथ ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन कर युवाओं एवं समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
 नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर देती है। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को यह संदेश दिया कि समय रहते नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ना ही सही विकल्प है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा ष्नशा छोड़ो, जीवन जोड़ोष्, युवा जागेगा, देश बढ़ेगा तथा नशा मुक्त युवा, देश की ताकत है जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
 इस अवसर पर बड़वानी जिले के युवा साथी, किशोर-किशोरियां, समुदाय के प्रतिनिधि, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं सिनर्जी संस्थान की युवालय टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के साथ-साथ युवालय कार्यक्रम से जुड़े युवाओं का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी में एक्सपोजर विजिट भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय ने युवाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली निरूशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
 उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, पिछड़े, अशिक्षित एवं अन्य पात्र नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कैसे किया जाता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनों की जानकारी से अवगत कराना था, ताकि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनकर समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सिनर्जी संस्थान के जिला समन्वयक सावन सोलंकी द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं विशेष रूप से युवालय कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि युवालय कार्यक्रम युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक सहभागिता, जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। 
 उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के सचिव श्री अमूल मण्डलोइ, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉॅबिन दयाल तथा पैरालीगल वालंटियर शैली सोलंकी  सामाजिक संस्था के सदस्य एवं युवा सहभागी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विधिक जागरूकता के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त युवा सशक्त समाज की पहचान के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो नुक्कड़ नाटक एवं युवाओं का विधिक जागरूकता भ्रमण संपन्न बड़वानी 25 जून 2026/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी बड़वाानी एवं सिनर्जी संस्थान के युवालय कार्यक्रम के यूथ ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन कर युवाओं एवं समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर देती है। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को यह संदेश दिया कि समय रहते नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ना ही सही विकल्प है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा ष्नशा छोड़ो, जीवन जोड़ोष्, युवा जागेगा, देश बढ़ेगा तथा नशा मुक्त युवा, देश की ताकत है जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़वानी जिले के युवा साथी, किशोर-किशोरियां, समुदाय के प्रतिनिधि, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं सिनर्जी संस्थान की युवालय टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के साथ-साथ युवालय कार्यक्रम से जुड़े युवाओं का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी में एक्सपोजर विजिट भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय ने युवाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली निरूशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, पिछड़े, अशिक्षित एवं अन्य पात्र नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कैसे किया जाता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनों की जानकारी से अवगत कराना था, ताकि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनकर समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सिनर्जी संस्थान के जिला समन्वयक सावन सोलंकी द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं विशेष रूप से युवालय कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि युवालय कार्यक्रम युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक सहभागिता, जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के सचिव श्री अमूल मण्डलोइ, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉॅबिन दयाल तथा पैरालीगल वालंटियर शैली सोलंकी सामाजिक संस्था के सदस्य एवं युवा सहभागी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विधिक जागरूकता के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त युवा सशक्त समाज की पहचान के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल बड़वानी की टीम द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के कुल 129 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। उक्त सभी मोबाइलों को बड़वानी, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से कड़ी मेहनत के बाद ट्रेस किया गया। इन मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को वापस सुपुर्द किया गया, जिससे आवेदकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। एसपी ने साइबर सेल की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, आरक्षक मड़िया डावर, अर्जुन नरगावे, महिला आरक्षक मोनिका पटेल और राहुल अलावा की सराहन�

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल बड़वानी की टीम द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के कुल 129 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। उक्त सभी मोबाइलों को बड़वानी, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से कड़ी मेहनत के बाद ट्रेस किया गया। इन मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को वापस सुपुर्द किया गया, जिससे आवेदकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। एसपी ने साइबर सेल की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, आरक्षक मड़िया डावर, अर्जुन नरगावे, महिला आरक्षक मोनिका पटेल और राहुल अलावा की सराहन�

Barwani, Barwani | Jun 25, 2026

बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में जिलेभर में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" का प्रभावी शुभारंभ किया गया। इसके तहत अंजड, खेतिया, पलसूद, नागलवाड़ी और जुलवानिया पुलिस द्वारा स्कूलों, हाट-बाजारों, बैंकों और बस स्टैंडों पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचाव के तरीके सिखाए गए। पुलिस ने किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #SafeClick2 #BarwaniPolice #MpPolice

बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में जिलेभर में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" का प्रभावी शुभारंभ किया गया। इसके तहत अंजड, खेतिया, पलसूद, नागलवाड़ी और जुलवानिया पुलिस द्वारा स्कूलों, हाट-बाजारों, बैंकों और बस स्टैंडों पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचाव के तरीके सिखाए गए। पुलिस ने किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #SafeClick2 #BarwaniPolice #MpPolice

Barwani, Barwani | Jun 24, 2026

​ग्राम तलून में 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्री खाटूश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए हिमाचल से पधारी माता श्री कृष्णागिरी जी और माता श्री विद्यागिरी जी की अध्यक्षता में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, समिति पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवास, भोजन, पेयजल, यातायात एवं पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां नारी शक्ति को सौंपी गईं। आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ �

​ग्राम तलून में 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्री खाटूश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए हिमाचल से पधारी माता श्री कृष्णागिरी जी और माता श्री विद्यागिरी जी की अध्यक्षता में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, समिति पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवास, भोजन, पेयजल, यातायात एवं पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां नारी शक्ति को सौंपी गईं। आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ �

Barwani, Barwani | Jun 24, 2026