बल्देवगढ़: ग्राम कैलपुरा में युवक से मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
ग्राम कैलपुरा में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़ित महेंद्र पुत्र रामेश्वर लोधी के द्वारा बल्देवगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पूरन लोधी के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर मारपीट करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।