अजीतमल: खेत पर माता-पिता से अभद्रता का विरोध करने पर युवक पर हमला, हाथ टूटा और उंगली कटी; पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के विलावा गांव में खेत पर माता-पिता के साथ कथित गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज चाचा और चचेरे भाई ने लाठी व दरांती से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ टूट गया, जबकि एक उंगली भी कट गई। घायल का चिचौली स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस