बिजनौर: गांव अंगाखॆडी में किसान के 10 फीट गहरे कुएं में गिरा गुलदार का शावक, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Bijnor, Bijnor | Nov 21, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव अंगाखेड़ी में किसान बालकराम के 10 फीट गहरे कुएं में अचानक गुलदार का शावक गिर गया। गुलदार के शावक के गुरराहने रहने की आवाज पर किसान मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुलदार का शावक कुएं में पड़ा हुआ है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू करके गुलदार के शावक को बाहर निकल गया।