दमोह: गेहूं खरीद से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न, ब्लैकलिस्टेड संस्थाओं/व्यक्तियों को उपार्जन कार्य में शामिल ना करने के निर्देश
Damoh, Damoh | Mar 5, 2025 रबी विपणन वर्ष RMS 2025-26 में 15 मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीदी से संबंधित गुणवत्ता नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रक एन.एस. खराड़ी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री कोचर ने प्रत्येक ब्लॉक में एक मॉडल (आदर्श) खरीदी केंद्र बनाने के निर्देश दिए।