दमोह: धुबा तालाब में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, बंद कराने की मांग की
Damoh, Damoh | Mar 5, 2025 दमोह शहर के धुबा तालाब मांगज वार्ड नंबर 5 से आज बुधवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को ज्ञापन सौंपते हुए वार्ड में रहवासी एक परिवार के महिला एवं पुरुष दोनों के द्वारा अवैध शराब एवं मास का विक्रय किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए। क्षेत्र का शांति व्यवस्था बनाने की मांग की।