दमोह: शहनाई गार्डन के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में CCTV वीडियो आया सामने
Damoh, Damoh | Mar 5, 2025 दमोह शहर के लोकू स्थित शहनाई गार्डन के पास बीते दिन मंगलवार दोपहर 2 बजे शराब के नशे मे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक के द्वारा महिला को जोरदार टक्कर मार दिए जाने पर महिला की मौत हो जाने की घटना सामने आई थी। वहीं आज बुधवार सुबह 9 बजे घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जो सुबह से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें टक्कर मारते हुए साफ देखा जा सकता है।