🚨 मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने रुद्रपुर में किया फ्लैग मार्च
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रुद्रपुर नगर में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन से भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
#DeoriaPost #Deoria #Muharram2026 #FlagMarch #DMDeoria #SPDeoria #Rudrapur #LawAndOrder #PeaceAndHarmony #UPPolice