शिवनगर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मकनपुर की टीम ने जीता
परवलपुर प्रखंड के शिवनगर उच्च विदयालय के मैदान में रविवार की सुबह करीब दस बजे से आयोजित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नोंमेंट के फाइनल मैच में मकनपुर की टीम विजयी रही. यह फाइनल मैच कन्हैयागंज एवं मकनपुर टीम के बीच खेला गया. इसके बाद फाइनल मैच की समाप्ति के बाद विजयी मकनपुर टीम के खिलाड़ियों को कप एवं शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया.