परवलपुर प्रखंड में नशामुक्ति अभियान को सशक्त बनाने के लिए लोगों को किया जागरूक
परवलपुर प्रखंड के कई गांवों में बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे नशामुक्ति अभियान को सशक्त व सफल बनाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया. यह कार्यक्रम बेन प्रखंड के भी कई गांवों में चलाया गया. इस दौरान शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज एवं टोला सेवकों के द्वारा शराबबंदी व नशा मुक्ति के लिये लोगों को जागरूक किया गया.