🔴 हापुड़: कार्तिक पूर्णिमा मेले में एडिशनल एसपी का सख्त अंदाज, असामाजिक तत्वों को दी खुली चेतावनी, वीडियो वायरल
हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी बीच एडिशनल एसपी का असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एडिशनल एसपी सख्त लहजे में कहते सुनाई दे रहे हैं—
"अगर इधर दिखाई दिए तो पिछवाड़ा लाल कर देंगे। शांति से निकल लो, संभलकर रहना। मेला अभी शुरू हुआ है। इस एरिया में आ मत जाना, ठोक-ठोक कर यही बजाएंगे।"
एडिशनल एसपी के इस सख्त और देसी अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पुलिस का संदेश साफ है कि मेले में हुड़दंग, अराजकता और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Hapur #KartikPurnimaMela #HapurPolice #UPPolice #viralvideochallenge
Baghpat, Bagpat | Nov 18, 2026