पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में इकौना पुलिस ने नाजायज कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राम सनेही निवासी बाबापुरवा के पास से 10 लीटर एवं आरोपी हीरालाल निवासी शाहपुरबड़ा के पास से 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब जब्त की गई है।