इकौना: इटवरिया मुखिया पुरवा में अलाव में गिरकर 70 वर्षीय महिला झुलसी, ज़िला अस्पताल बहराइच रेफर
इकौना थाना क्षेत्र के इटवरिया मुखिया पुरवा मे बुधवार को महिला मायावती 70 वर्ष पत्नी चेतराम यादव अलाव पर बैठी हुई थी।इसी दौरान अचानक बेहोश होकर अलाव में गिरकर झुलस गई। जिससे उसके हाथ व पैर झुलस गए।पारिवारिक जनों द्वारा ई-रिक्शा से सीएससी इकौना में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।