अजमेर: नागफनी क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से रिफलिंग, रसद विभाग ने छापामार कर 17 सिलेंडर किए जब्त
Ajmer, Ajmer | Jan 25, 2024 अजमेर में गैस का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। नागफनी क्षेत्र में एक किराए के मकान में यह कारोबार पिछले डेढ़ महीने से चल रहा था, क्षेत्रवासियों की शिकायत पर रसद विभाग ने बुधवार को छापा मार कर 17 सिलेंडर जप्त किए। अब रसद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।