अजमेर: तारागढ़ दरगाह में 28 जनवरी से शुरू होगा उर्स, 26 जनवरी को चढ़ेगा झंडा व बांधा जाएगा सवा मन का लच्छा
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2024 हजरत मीरां सैयद हुसैन खिंगसवार साहब का सालाना उर्स तारागढ़ स्थित उनकी दरगाह पर 28 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा। उर्स के लिए झंडा चढ़ाने की रस्म 25 जनवरी की शाम को अदा की जाएगी। दरगाह की प्रबंधन कमेटी ने उर्स का कार्यक्रम जारी किया है। 28 जनवरी की सुबह हजरत मीरां साहब के मजार पर गुस्ल की रस्म अदा करने के साथ उर्स ही शुरू होगा।