अजमेर: चूड़ी बाजार में ठेला नहीं लगाने देने से नाराज ठेला चालक पहुंचे नगर निगम कार्यालय
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2024 नगर निगम द्वारा चूड़ी बाजार में ठेला नहीं लगाने देने पर ठेला चालकों ने नाराज़गी जताई। बुधवार को 80 ठेला चालक अजमेर नगर निगम पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ठेला लगाने की अनुमति नहीं मिली तो वह जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।