अजमेर: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फाइनल रिहर्सल
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2024 अजमेर के पुलिस लाइन ग्राउंड में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार को फाइनल रिहर्सल की गई। गणतंत्र दिवस को लेकर यह रिहर्सल 5 से 6 दिनों से लगातार चल रही थी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर दो दिन पूर्व ही फाइनल रिहर्सल कर ली गई है और यहां पर व्यवस्थाओं को भी जांचा गया है।