महसी: लोधनपुरवा में बिना जांच किए आवास काटने का आरोप, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने परियोजना निदेशक को भेजा शिकायती पत्र।
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत लोधनपुरवा गांव निवासी बाबूराम, महेश कुमार, मुरारी, राकेश, अली बॉक्स, ज्ञानी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बिना जांच किए पीएम आवास लिस्ट से नाम काटने का आरोप लगाते हुए बीडीओ, डीएम, पीडी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को शिकायती पत्र भेजकर। जांच के बाद आवास दिलाने की मांग की है। मनमानी करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की मांग की