अटेर: जन विश्वास अभियान के तहत नवागत कलेक्टर सढ़ा और अड़ोखर पहुंचे, स्कूल, आंगनवाड़ी और राशन दुकान का निरीक्षण किया
Ater, Bhind | Oct 16, 2026 भिण्ड जन विश्वास अभियान के तहत नवागत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने आज शुक्रवार के रोज दोपहर 1बजे विकासखंड मेहगांव के ग्राम सढ़ा और अड़ोखर का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षा, पोषण, राशन वितरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया।