सरायरंजन: झखडा पतैली का विद्यालय चार दिनों से बंद, अधिकारी ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल से खुलेंगे स्कूल
सराय रंजन प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखडा पतैली के हेड मास्टर के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले के बाद विद्यालय में पठन पाठन चार दिनों से ठप है। एचएम के द्वारा इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल से विद्यालय खुलेंगे।