मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बीती दिनांक 21 जनवरी को समीर वर्मा नाम के युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करके वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को आरव उर्फ विकास, राहुल बघेल पुत्र रामसनेही को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है। सीओ सिटी ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी है।