मैनपुरी: बलीपुर निवासी विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास, अस्पताल में हुई मौत
एटा जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी विवाहिता प्रीति पत्नी वीरेंद्र सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा आनंन फानन में मैनपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत का सही कार्ड जानने के लिए पुलिस से कहकर शव का पोस्टमार्टम करने की बात कही।