मैनपुरी: पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन, 68 फाइलों पर हो रही सुनवाई व 5 फाइलों पर लिया जा रहा फॉलोअप
पुलिस लाइन में आज एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ है। 68 फाइलों पर सुनवाई हो रही तो वहीं 5 फाइलों का फॉलोअप लिया जा रहा है। आपको बता दें हर शनिवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। परामर्श केंद्र के सदस्यों के द्वारा पति-पत्नी के बीच में चल रहे विवादों पर की सुनवाई की जाती है।