तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह
राज्यमंत्री ने आमजन से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता
सिंगरौली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तियरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह,पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं वंचित वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में सिंगरौली विधायक विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले।
शिविर के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत श्री पंकज कुमार वैश्य को 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वहीं, मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, तियरा को 3 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
शिविर में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत भगवंती को लाभान्वित किया गया। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत शिवकुमारी शाह, प्रभावती, राजायाक साकेत एवं कैरी यादव को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कु. अंशिका शाह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत छह हितग्राहियों को ऋण राशि स्वीकृत की गई। इनमें दीपक कुमार शाह को मोबाइल शॉप के लिए 5 लाख, अरविंद कुमार शाह को मोबाइल शॉप के लिए 4,84,000, शिवकुमार बंसल को किराना स्टोर के लिए 2 लाख, पुष्पा देवी बंसल को किराना स्टोर के लिए 2 लाख, अकेश कुमार नाई को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए 2 लाख तथा विजय कुमार वैश्य को गारमेंट शॉप के लिए 7 लाख की ऋण राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। शिविर में एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पराज सिंह, उपसंचालक खनिज आकांक्षा पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, सीईओ जनपद पंचायत बैढ़न अजीत बरबा सहित जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Singrauli, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026