तिजारा: भिवाड़ी पुलिस का विशेष अभियान, औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस रिस्पांस को किया जा रहा है और मजबूत
Tijara, Alwar | Jul 30, 2026 भिवाड़ी में औद्योगिक विकास के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भिवाड़ी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी चौपांकी, खुशखेड़ा और टपूकड़ा में विशेष पुलिस रिस्पांस सुदृढ़ीकरण अभियान शुरू किया है। एसपी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि अभियान का मकसद कानून व्यवस्था को और मजबूत करना तथा आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है