Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या

11.4k views | Bahadurganj, Kishanganj | Mar 23, 2025

MORE NEWS

टेढागछ में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बीडीओ अजय कुमार ने प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मी के साथ बैठक आयोजित किया

टेढागछ में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बीडीओ अजय कुमार ने प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मी के साथ बैठक आयोजित किया

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 10, 2026

टेढ़ागाछ में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने दुकानदारों को दी अंतिम चेतावनी।

टेढ़ागाछ। प्रखंड मुख्यालय के समीप सीमा सड़क तथा टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दुकान खाली करने की हिदायत दी है। अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि मंदिर चौक एवं उसके आसपास, थाना परिसर तथा गुजरी बाजार की सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकान लगाने वाले लोगों को पूर्व में दो बार नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। आज मेकिंग के जरिए दुकानदारों को दुकान खाली करने का भी सूचना दिया गया है,सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दुकान हटाने की बात कही। नोटिस मिलने के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं तोड़कर हटा ली हैं, जबकि कुछ दुकानदारों ने अभी तक दुकान नहीं हटाई है। अंचल अधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से दुकानों को हटाया जाएगा। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के एसडीओ, अंचल अधिकारी शशि कुमार, सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार, हल्का कर्मचारी विशाल कुमार, सरकारी अमीन आशीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी डोर-टू-डोर पहुंचकर दुकानदारों से दुकान खाली करने की अपील करते रहे।

टेढ़ागाछ में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने दुकानदारों को दी अंतिम चेतावनी। टेढ़ागाछ। प्रखंड मुख्यालय के समीप सीमा सड़क तथा टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दुकान खाली करने की हिदायत दी है। अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि मंदिर चौक एवं उसके आसपास, थाना परिसर तथा गुजरी बाजार की सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकान लगाने वाले लोगों को पूर्व में दो बार नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। आज मेकिंग के जरिए दुकानदारों को दुकान खाली करने का भी सूचना दिया गया है,सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दुकान हटाने की बात कही। नोटिस मिलने के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं तोड़कर हटा ली हैं, जबकि कुछ दुकानदारों ने अभी तक दुकान नहीं हटाई है। अंचल अधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से दुकानों को हटाया जाएगा। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के एसडीओ, अंचल अधिकारी शशि कुमार, सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार, हल्का कर्मचारी विशाल कुमार, सरकारी अमीन आशीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी डोर-टू-डोर पहुंचकर दुकानदारों से दुकान खाली करने की अपील करते रहे।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 10, 2026

सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने हेतु जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं

किशनगंज, 10 अगस्त।

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने हेतु जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं किशनगंज, 10 अगस्त। बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 10, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत NPS तालबाड़ी में आयोजित हुईं विभिन्न गतिविधियां

बहादुरगंज, किशनगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नया प्राथमिक विद्यालय, तालबाड़ी में प्रधान शिक्षिका झुमी कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न देशभक्ति एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं उसके सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीत, नारे, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

प्रधान शिक्षिका झुमी कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।

विद्यालय में आयोजित गतिविधियों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से सक्रिय भूमिका मे सहायक शिक्षक मजाहिर आलम, मुशर्रफ अनवर एवं शिक्षा सेवक राम लाल मुस्तैद दिखे ।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत NPS तालबाड़ी में आयोजित हुईं विभिन्न गतिविधियां बहादुरगंज, किशनगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नया प्राथमिक विद्यालय, तालबाड़ी में प्रधान शिक्षिका झुमी कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न देशभक्ति एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं उसके सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीत, नारे, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। प्रधान शिक्षिका झुमी कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे। विद्यालय में आयोजित गतिविधियों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सक्रिय भूमिका मे सहायक शिक्षक मजाहिर आलम, मुशर्रफ अनवर एवं शिक्षा सेवक राम लाल मुस्तैद दिखे ।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 10, 2026

किशनगंज पुलिस की अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का हुआ आयोजन, अपराध गोष्ठी में दिये गये सख्त निर्देश।

सभी थानाध्यक्ष को अवैध लॉटरी के खरीद-बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और मादक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार अपराधियों का तस्करी से अर्जित अवैध सम्पति जप्त करने के लिए धारा 107 बी0एन0एस के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्ष / अंचल निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे गृहभेदन के कांड विशेष कर किशनगंज थाना एवं बहादुरगंज थाना क्षेत्र मे घटित चोरी एवं गृहभेदन के कांड का शीघ्र उद्भेदन करने तथा इसके लिये SIT टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुणवक्ता पूर्ण अनुसंधान करने एवं अभियोजन शाखा प्रभारी को स्पीडी ट्रायल के कांड में गवाहों तथा साक्ष्य / प्रदर्शों को ससमय न्यायलय में प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्ष को सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदन का ससमय निष्पादन करने और पुलिस कार्यालय के सभी शाखा के लंबित आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

आगामी पर्व श्रावणी मेला, जन्माष्टमी एवं संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सत्त निगरानी रखने तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्षों को अपने थाना में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मीयों को स्वास्थ पर ध्यान रखने और तंदुरूस्ती बनाये रखने के लिये प्रत्येक दिन थाना क्षेत्र मे मॉर्निंग वॉक करने के लिये संवेदनशील किया गया।

पाठामारी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० गंगा प्रसाद गुप्ता को मद्य निषेध में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

किशनगंज पुलिस की अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का हुआ आयोजन, अपराध गोष्ठी में दिये गये सख्त निर्देश। सभी थानाध्यक्ष को अवैध लॉटरी के खरीद-बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और मादक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार अपराधियों का तस्करी से अर्जित अवैध सम्पति जप्त करने के लिए धारा 107 बी0एन0एस के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष / अंचल निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे गृहभेदन के कांड विशेष कर किशनगंज थाना एवं बहादुरगंज थाना क्षेत्र मे घटित चोरी एवं गृहभेदन के कांड का शीघ्र उद्भेदन करने तथा इसके लिये SIT टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुणवक्ता पूर्ण अनुसंधान करने एवं अभियोजन शाखा प्रभारी को स्पीडी ट्रायल के कांड में गवाहों तथा साक्ष्य / प्रदर्शों को ससमय न्यायलय में प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष को सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदन का ससमय निष्पादन करने और पुलिस कार्यालय के सभी शाखा के लंबित आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आगामी पर्व श्रावणी मेला, जन्माष्टमी एवं संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सत्त निगरानी रखने तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्षों को अपने थाना में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मीयों को स्वास्थ पर ध्यान रखने और तंदुरूस्ती बनाये रखने के लिये प्रत्येक दिन थाना क्षेत्र मे मॉर्निंग वॉक करने के लिये संवेदनशील किया गया। पाठामारी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० गंगा प्रसाद गुप्ता को मद्य निषेध में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

Bahadurganj, Kishanganj | Aug 8, 2026

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या - Bahadurganj News