जनहित की एक और महत्वपूर्ण पहल को मिली गति!
किशनगंज के माननीय सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद के द्वारा किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 10 एकड़ सरकारी भूमि पर स्थायी सार्वजनिक मैदान विकसित करने की मांग पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग को आवश्यक कार्रवाई एवं नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
किशनगंज में लंबे समय से धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए एक बड़े एवं स्थायी सार्वजनिक मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस मांग को मैंने जनभावनाओं के अनुरूप बिहार सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया था।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा इस विषय पर कार्रवाई के निर्देश जारी होना एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम है। आशा है कि विभाग शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर किशनगंजवासियों को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक मैदान की सौगात देगा।
किशनगंज के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए हमारी आवाज़ लगातार बुलंद रहेगी।
Bahadurganj, Kishanganj | Aug 3, 2026