खगड़िया: पसराहा में बकरी बचाने में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के एन एच 31 पसराहा के निकट एक बकरी को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान उसराहा के रहने वाले रंजीत कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसे गंभीर चोट आयी है.