खगड़िया: चित्रगुप्त नगर थाना व एससी एसटी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
जिले के नवपदस्थापित एसपी सागर कुमार ने गुरूवार को चित्रगुप्त नगर थाना, एससी एसटी थाना, महिला थाना व साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहने तथा चिन्हित स्थानों पर शराब को लेकर छापामारी एवं चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही थाना के अपराध की भी समीक्षा की गई।