खगड़िया: मुंगेर की टीम ने संसारपुर की टीम को 6 विकेट से हराया
संसारपुर खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टुर्नामेंट में मुंगेर की टीम ने संसारपुर की टीम को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 142 रन बनाया। जबाव में उतरी मंुगेर की टीम ने चार विकेट गंवाकर अंतिम ओवर में मैच को जीत लिया। मैच में मुख्य अतिथि की भूमिका में करूआमोड़ प्लस टू स्कूल के प्राचार्य अरविन्द कुमार थे।