पटना ग्रामीण: पटना में 10 दिनों में 3842 ऑटो पर 41 लाख रुपए के समन जारी
थ्री व्हीलर के विरुद्ध 1 मार्च से 10 मार्च तक अभियान चलाया गया।जिसमें 18 से कम उम्र के चालक, ओवरलोडिंग और बिना पार्किंग वाले जगह पर थ्री व्हीलर को पार्क करने के मामले में कार्रवाई की गई है। पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने मंगलवार शाम 7:38 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 दिनों में 3842 ऑटो पर 41 लाख रुपए के समन की कार्रवाई की गई है।