पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से महिला समेत पांच अभियुक्त गांजा और शराब के साथ गिरफ्तार
होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए समकालीन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार को आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर 385 ग्राम गांजा और 53 लीटर शराब के साथ महिला समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी आलमगंज थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार रात 8:20 बजे दी गई है।