देहरादूनवासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में तेजी से फैल रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों पर अब काफी हद तक लगाम लग गई है।
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने ताज़ा आंकड़े साझा करते हुए बताया कि जिले में डेंगू के मामले लगातार घट रहे हैं और वर्तमान में केवल 10 एक्टिव केस ही शेष हैं। ठंड बढ़ने के साथ डेंगू के मच्छरों का प्रभाव कम हो रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक ये मामले न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाएंगे।
वहीं, स्वाइन फ्लू को लेकर भी सुकून भरी खबर है। पिछले एक सप्ताह से जिले में स्वाइन फ्लू का कोई नया पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि, बदलते मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने आमजन से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।
#DehradunNews #DengueUpdate #SwineFlu #UttarakhandNews #DoonHorizon