Video source- uttarakhand_eye_
देहरादून के मैगी पॉइंट पर दिनदहाड़े खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज की ड्रेस पहने छात्र भी दुकानों पर बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक रूप से इस तरह शराब कैसे परोसी जा रही है? स्थानीय स्तर पर दुकानों में कथित तौर पर अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या देहरादून पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
देहरादून पुलिस से मांग है कि इस मामले का संज्ञान लेकर जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
आखिर कब तक ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया जाता रहेगा?
| स्थानः मैगी पॉइंट, देहरादून