प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी। कांकेर जिले के 78,973 किसानों के बैंक खातों में लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि अंतरित।
📍 कृषि विज्ञान केंद्र, सिंगारभाट में आयोजित जिला स्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस में सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार शामिल हुए।
इस अवसर पर 125 किसानों को उड़ावनी पंखों का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जल संरक्षण एवं उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।
किसानों की समृद्धि, खुशहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़।
#PMKisan #PMKisanSammanNidhi