कामां: कामां पुलिस ने फर्जी ऋणमाफी मामले में 2 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने किसानों के फर्जी ऋणमाफी कराकर लाखों रुपये का गबन करने के मामले में दो साल से फरार आरोपी सूरजमल पुत्र दाताराम (निवासी कलावटा को गिरफ्तार किया।आरोपी पर गलत डेटा अपलोड कर किसानों की फर्जी ऋणमाफी कराने का आरोप है। मामले में करीब 3 से 4 लाख रुपये का गबन सामने आया है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई की गई। शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।