अटरू: पटना में आयोजित रामलीला के छठे दिन हुआ केवट राम संवाद
Atru, Baran | Nov 1, 2026 ग्राम पटना में रामलीला के छठे दिन हुआ केवट-राम संवाद, भावुक प्रसंग ने मोहा दर्शकों का मन अटरू क्षेत्र के ग्राम पटना में लक्ष्मीनाथ कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित रामलीला के छठे दिन केवट-राम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन के प्रसंग के तहत सरयू नदी पार करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया।