बीकानेर (लालगढ़)–अमदावाद (साबरमती) एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
सीमांत क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर रेल मंत्रालय तेजी से कर रहा काम : श्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक की समस्या के समाधान की ओर बढ़ रहे तेजी से आगे : श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री
बीकानेर, 21 जून। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर–लालगढ़–अमदावाद (साबरमती) एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ करते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा राजस्थान के सीमांत क्षेत्रों को मजबूत रेल नेटवर्क से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य किय�