डिंडौरी: मनचले शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, सहायक आयुक्त ने किया निलंबित
डिंडौरी जिले के अमरपुर की विद्यालय में शिक्षक छात्राओं के साथ व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज भेजने और बात ना माने में परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देता है जिससे परेशान होकर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिक्षक की करतूत बताई तत्काल पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने पुलिस कोतवाली प्रभारी को मामला दर्ज करने के आदेश दिए और शाम 5:00 बजे तक मामला दर्ज हुआ ।